Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Junior programmer at e-Disha Kendra arrested for accepting a bribe to renew a tractor agency license.
{"_id":"6a3e571695bd331f3a0f41df","slug":"video-junior-programmer-at-e-disha-kendra-arrested-for-accepting-a-bribe-to-renew-a-tractor-agency-license-2026-06-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में ई-दिशा केंद्र का जूनियर प्रोग्रामर गिरफ्तार।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप में ई-दिशा केंद्र का जूनियर प्रोग्रामर गिरफ्तार।
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। एंटी करप्शन ब्यूरो ने रतिया में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ई-दिशा केंद्र के जूनियर प्रोग्रामर एवं हेड जोगिंदर कुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी पर ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू करने के एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है। जानकारी के अनुसार, संधू ट्रैक्टर एजेंसी के अकाउंटेंट जगदीश कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि उनके ट्रैक्टर एजेंसी का लाइसेंस रिन्यू कराने के नाम पर जूनियर प्रोग्रामर एवं हेडजोगिंदर कुमार द्वारा 5,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है शिकायत मिलने के बाद इंस्पेक्टर मनमोहन के नेतृत्व में एसीबी की एक विशेष टीम का गठन किया गया।टीम ने जाल बिछाकर आरोपी जोगिंदर कुमार को 2,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही रंगे हाथों दबोच लिया इस पूरी ट्रैप कार्रवाई के दौरान डीएफएससी कुशल पाल बूरा ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद रहे गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपी जूनियर प्रोग्रामर को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। ब्यूरो द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।