{"_id":"68304396bb742e3e1f0c8127","slug":"video-lok-adalat-was-organized-in-fatehabad-electricity-corporation-officials-heard-the-complaints-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बिजली निगम में हुआ लोक अदालत का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बिजली निगम में हुआ लोक अदालत का आयोजन, अधिकारियों ने सुनी शिकायतें
भोडिया खेड़ा रोड पर स्थित बिजली निगम कार्यालय में शुक्रवार को सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बिजली लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस अदालत में कुल 28 शिकायते आई। जिसमें से 22 फतेहाबाद डिवीजन से और 6 टोहाना डिवीजन से रही। इनमें से कुछ शिकायतों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया है बाकी शिकायतों के लिए संबंधित कर्मचारियों को जल्द हल करने के लिए बोला गया। इस दौरान गांव गोरखपुर से पहुंचे संदीप नैन ने बताया कि गांव गोरखपुर में 16 घंटे बिजली आपूर्ति का देने का वादा किया गया है लेकिन बिजली आपूर्ति के दौरान बार बार कट लगने से घंटों भर बिजली ठप रहती हैं। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वही गांव ठरवी के ढाणी निवासी ने बताया कि उनकी ढाणी में पिछले 1 साल से बिजली कनेक्शन नहीं हो पा रहा है इसके लिए वह अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। बिजली का कनेक्शन लेने के लिए उन्होंने सिक्योरिटी राशि भी जमा करवा दी है लेकिन फिर भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
लोक अदालत में पहुंचे शहरी एसडीओ रविंद्र, अर्द्ध शहरी एसडीओ रिपनदीप कार्यकारी अभियंता संदीप मेहता आदि ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति की दौरान किसी भी प्रकार की प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। ऐसे में उपभोक्ताओं से निवेदन है कि वह स्वयं बनाए रखें और बिजली निगम का सहयोग करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।