Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
massive surge of devotion was witnessed in Tohana, Fatehabad, on the occasion of Shivratri; queues began forming at the Panchmukhi Shiv Temple as early as 4 AM
{"_id":"6a7adae9a55499b38001e0db","slug":"video-massive-surge-of-devotion-was-witnessed-in-tohana-fatehabad-on-the-occasion-of-shivratri-queues-began-forming-at-the-panchmukhi-shiv-temple-as-early-as-4-am-2026-08-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमुखी शिव मंदिर में तड़के 4 बजे से लगी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में शिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब, पंचमुखी शिव मंदिर में तड़के 4 बजे से लगी कतारें
शिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। मंगलवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली। शहर के रतिया रोड स्थित प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर जोहड़ वाला में आधी रात बाद से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
मंदिर कमेटी के अनुसार तड़के चार बजे तक मुख्य द्वार के बाहर लंबी कतारें लग गई थीं। हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, दूध, जल और पुष्प अर्पित कर भगवान शिव का अभिषेक किया।
भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए थे। मंदिर के बाहर बैरिकेडिंग कर लाइन को सुव्यवस्थित किया गया। महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गईं। ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए रतिया रोड पर अतिरिक्त जवान तैनात रहे।
मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, प्रसाद और बैठने की व्यवस्था की। कमेटी सदस्यों ने स्वयं मोर्चा संभालकर बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता से दर्शन करवाए।
श्रद्धालुओं का कहना था कि पंचमुखी शिव मंदिर की मान्यता दूर-दूर तक है। इसी कारण हर वर्ष शिवरात्रि पर यहां भारी भीड़ जुटती है। देर शाम तक मंदिर में पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।