{"_id":"69a96d07b11809cd3b01b1d5","slug":"video-nursing-students-were-made-aware-in-the-civil-hospital-in-fatehabad-before-womens-day-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में महिला दिवस से पूर्व नागरिक अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं को किया गया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में महिला दिवस से पूर्व नागरिक अस्पताल में नर्सिंग छात्राओं को किया गया जागरूक
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में में आयोजित होने वाले विशेष रक्तदान जागरूकता शिविर एवं सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर नागरिक अस्पताल फतेहाबाद के ब्लड बैंक में एक महत्वपूर्ण जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया। इस के माध्यम से महिलाओं को रक्तदान के प्रति जागरूक किया गया और समाज सेवा में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. ज्योति पुनिया ने उपस्थित महिलाओं और नर्सिंग छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला दिवस के अवसर पर उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा, जो रक्तदान के क्षेत्र में या अन्य सामाजिक कार्यों में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उन्होंने बताया कि इस दिवस पर महिलाओं के लिए समर्पित एक विशेष रक्तदान शिविर लगाया जाएगा, जिसकी रूपरेखा आज की बैठक में तैयार की गई।
इस अवसर पर सुपरवाइजर गोपाल बंसल ने रक्तदान के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी का जीवन बचा सकता है। उन्होंने महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं भी रक्तदान करें और समाज की अन्य महिलाओं को भी इस पुनीत कार्य के लिए जागरूक करें।
नर्सिंग छात्राओं ने लिया संकल्प
बैठक में आर्यभट्ट नर्सिंग कॉलेज की अध्यापिका शकीला बिश्नोई विशेष रूप से मौजूद रहीं। उन्होंने नर्सिंग छात्राओं को स्वास्थ्य सेवाओं और समाज सेवा के बीच के सेतु के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। बैठक के दौरान छात्राओं ने आगामी महिला दिवस शिविर को सफल बनाने और अधिक से अधिक महिलाओं को इससे जोड़ने का संकल्प लिया।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा सामाजिक संस्थाओं के साथ इस संयुक्त प्रयास का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और महिलाओं को स्वास्थ्य व सेवा के प्रति जागरूक करना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।