{"_id":"69a92ea382294ce8a60c71b5","slug":"video-married-woman-accuses-in-laws-of-assault-and-dowry-harassment-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट और दहेज का आरोप, न्याय के लिए घर के बाहर बैठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया मारपीट और दहेज का आरोप, न्याय के लिए घर के बाहर बैठी
रतिया क्षेत्र के गांव लाली में एक विवाहिता द्वारा अपने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाने का मामला गरमाता जा रहा है। पीड़िता शालू ने ससुराल वालों पर मारपीट करने और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सूचना पर सदर थाना प्रभारी ने स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी सिरसा निवासी शालू का विवाह 2018 में लाली गांव के रमनदीप के साथ हुआ था। पिछले 5 वर्षों से दोनों के बीच विवाद चल रहा है, जिसका मामला फिलहाल कोर्ट में विचाराधीन है पीड़िता का कहना है कि उसे सूचना मिली थी कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। अपना घर बचाने की नीयत से जब वह ससुराल पहुंची, तो आरोप है कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटते हुए घर से बाहर निकाल दिया पीड़िता के भाई ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के वक्त छोटी गाड़ी दी गई थी, लेकिन बाद में 'क्रेटा' गाड़ी की मांग की गई, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। इसके बावजूद उनकी बहन को प्रताड़ित किया जा रहा है।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आने पर भी घर का गेट नहीं खोला गया। हालांकि, पुलिस टीम का कहना है कि उनके पहुंचने के बाद कोई मारपीट नहीं हुई, जो भी घटना हुई वह पहले की है। ग्रामीणों ने इस घटनाक्रम पर दुख जताते हुए कहा कि पारिवारिक मनमुटाव अपनी जगह है, लेकिन एक महिला को इस तरह मारपीट कर घर से निकालना गलत है। फिलहाल शालू न्याय की उम्मीद में अपने ससुराल के बाहर डटी हुई हैं। प्रशासन अब दोनों पक्षों के बीच सुलह करवाने या कानूनी कार्रवाई को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि हमने मौके पर जाकर दोनों पक्षों से बातचीत की है। मामला पारिवारिक है और कोर्ट में भी चल रहा है। शांति बनाए रखने के लिए गांव के गणमान्य लोगों और दोनों पक्षों के 5-5 सदस्यों को थाने में बुलाया गया है ताकि मामले को सुलझाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।