{"_id":"69a9613297e36d3aa2016b06","slug":"video-vikas-kamra-the-jakhal-municipal-council-president-joined-the-bjp-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"भाजपा के हुए जाखल नगर पालिका अध्यक्ष विकास कामरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका के अध्यक्ष विकास कामरा ने वीरवार को सुभाष बराला के नेत्रत्व में भाजपा का दामन थाम लिया है। वही इसे लेकर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने खुद उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में शमिल किया है। बता दे की पिछले कई दिनो से शहर में इसे लेकर चर्चाओं का माहोल भी गर्म बना हुआ था।
जाखल पहुंचे सुभाष बराला का विकास कामरा ने उन्हें पगड़ी पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा पार्टी को ज्वाइन भी किया। इस दौरान कई वार्ड पार्षदों ने भी सुभाष बराला को फूलों के बुके देकर उनका स्वागत किया गया।
इस दौरान सम्बोधन करते समय विकास कामरा ने कहा कि जाखल मंडी मेरे परिवार की तरफ से जाखल पहुँचने पर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने शहर में हुए विकास कार्यो को लेकर भी बताया। उन्होंने कहा कि शहर की कई मांगे थी जो सुभाष बराला ने पूरी की है। शहर में होने वाले कई विकास के काम को लेकर भी चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि सुभाष बराला के आशीर्वाद से अब 4 वर्ष में शहर के विकास में कोई कमी नही आने देंगे। वही इस दौरान उनहोने शहर के कुछ हिस्से से काट कर अलग किया गया, जो नई बस्ती का हिस्सा है इस बस्ती को पुनः वापिस करने की भी मांग की गई है। वही ऐसे में नपा अध्यक्ष ने कई मांगे सुभाष बराला के आगे रखी है।
वही जनता को सम्बोधित करते हुए सुभाष बराला ने कहा कि बहुत साथी आज पार्टी में आए है, में इनका स्वगत करता हु। उन्होंने कहा की जाखल में सरकार ने कई विकास कार्य करवाए है। उन्होंने कहा कि सेवा के लिए काम करने वालो को ईश्वर का आशीर्वाद भी मिलता है।
उन्होंने कहा कि जो जो उन्होंने जाखल के विकास के लिए कहा था वह सब काम पूरे हो चुके है। परंतु कुछ काम है जो काम पूरे न हो सके तो उसमें सिर्फ जमीन न मिलने के कारण रुके हुए है, परन्तु जल्द ही इसका भी समाधान निकल जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।