{"_id":"69d4ee531f869afb05097563","slug":"video-objections-raised-on-the-bills-of-parks-for-five-months-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पांच माह के पार्कों के बिलों पर लगाई आपत्तियां, कई बिल भी गुम; विरोध में आई संस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पांच माह के पार्कों के बिलों पर लगाई आपत्तियां, कई बिल भी गुम; विरोध में आई संस्थाएं
शहर के सार्वजनिक पार्क गोद लेने वाली कई संस्थाओं के पांच माह के बिलों का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। संस्थाओं के पदाधिकारियों का आरोप है कि नगर परिषद अधिकारी अब जानबूझकर बिलों पर आपत्तियां लगा रहे है। ये हीं कई माह के बिल भी गुम कर दिए गए है। पार्को के बिल पर फुटपाथ और वहां लगी छततियों की जगह की कटौती की जा रही है। मामले को लेकर जिंदगी संस्था के अध्यक्ष हरदीप सिंह और क्षत्रिय राजपूत महासभा के अध्यक्ष जितेंद्र ने नगर परिषद प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची को मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में पदाधिकारियों ने कहा कि उन्होंने खस्ताहाल पार्को की हालत सुधारी और उन्हें सुंदर बनाया है। लेकिन पांच माह के बिलों का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। अलग-अलग आपत्तियां लगाई जा रही है तो कई बिल ही गुम किए जा चुके है। इसलिए पांच माह के बिलों का भुगतान बिना नए नियमों के किया जाए। जब तक पुराने बिलों का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक नए बिलों का भुगतान भी न किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।