Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Team Arriving to Install Water Meters Under AMRUT Scheme in Jakhal, Fatehabad Faces Opposition; Work Halted
{"_id":"69c51a5682532506da0ea529","slug":"video-team-arriving-to-install-water-meters-under-amrut-scheme-in-jakhal-fatehabad-faces-opposition-work-halted-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के जाखल में अमृत योजना के तहत पेयजल मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के जाखल में अमृत योजना के तहत पेयजल मीटर लगाने पहुंची टीम का विरोध, कार्य रुकवाया
अमृत योजना के तहत ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पेयजल मीटर लगाने का विरोध किया जा रहा है। वीरवार को जनस्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जाखल में पेयजल मीटर कनेक्शन लगाने का कार्य शुरू किया गया, लेकिन ग्रामीणों द्वारा एकजुट होकर इसका विरोध किया गया। इसके चलते कार्य अधर में ही छोड़ना पड़ा।
जेई मुख्तयार सिंह ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अमृत योजना के तहत हर घर पानी के मीटर कनेक्शन लगाए जाने हैं। इसी कड़ी में विभाग की टीम वीरवर को जाखल गांव में मीटर लगाने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण फिलहाल कार्य को स्थगित कर दिया गया है।
ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस व डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया।
गांववासी अनूप सिंह, नसीब सिंह, गुरमीत सिंह आदि ने बताया कि गांव में हाल ही में नई पाइपलाइन डाली गई है, लेकिन अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं हुई है और न ही टंकी का निर्माण हो पाया है। ऐसे में अब सीधे मीटर लगाने का कोई औचित्य नहीं है। इसे लेकर ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया गया है।
ग्रामीणों ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर जल्द ही ग्रामीणों द्वारा बैठक की जाएगी। जिसमें पेयजल मीटर कनेक्शन को लेकर विचार विमर्श कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। फिलहाल विभाग द्वारा कार्य को रोक दिया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
जाखल मंडी में है तीन हज़ार जल कनेक्शन है। जिसमें फिलहाल 200 कनेक्शन ही हो पाएं है। पेयजल व सीवर कनेक्शन पर 120 रुपए खर्च होगा। वीरवार को जाखल गांव में जल मीटर कनेक्शन अभियान शुरू किया गया था, लेकिन लोगों के विरोध के कारण काम को स्थगित करना पड़ा है। ग्रामीणों से अपील है कि सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत योजना लाभ लें। - मुख्तयार सिंह, कनिष्ठ अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।