Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
FIR Registered Against Accused Panchayat Member Over Alleged Attack on Police Vehicle in Tohana, Fatehabad
{"_id":"69c535dfe31e0bf8dd00c5bc","slug":"video-fir-registered-against-accused-panchayat-member-over-alleged-attack-on-police-vehicle-in-tohana-fatehabad-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस गाड़ी पर हमले का आरोप आरोपी पंचायत सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में पुलिस गाड़ी पर हमले का आरोप आरोपी पंचायत सदस्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
गांव खनोरा में पुलिस की गाड़ी पर हमला किया गया है। पति पत्नी के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस की गाड़ी पर ग्राम पंचायत सदस्य सतनाम सिंह ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया। डायल 112 की गाड़ी नंबर 0221 को सूचना मिली थी कि खनौरा ग्राम पंचायत के वार्ड 3 के सदस्य सतनाम सिंह अपनी पत्नी की पिटाई कर रहे हैं।
सूचना पर इंचार्ज एसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी सतनाम सिंह ने पुलिस की गाड़ी पर ईंट से हमला कर दिया। इस हमले में गाड़ी का आगे का शीशा और एक बांट क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, इस दौरान किसी भी पुलिसकर्मी को कोई चोट नहीं आई। हमले के बाद आरोपी सतनाम सिंह मौके से फरार हो गया। डायल 112 की टीम ने तुरंत सदर पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसआई हरदयाल सिंह मौके पर पहुंचे।
सदर पुलिस ने डायल 112 गाड़ी पर कार्यरत कर्मचारियों के बयान दर्ज किए। आरोपी सतनाम सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। थाना सदर प्रभारी शादीराम ने बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।