Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Long queues form at petrol pumps in Fatehabad; supplies run dry at some locations, and police forces have been deployed
{"_id":"69c4f6d33fccd9f2930b3e38","slug":"video-long-queues-form-at-petrol-pumps-in-fatehabad-supplies-run-dry-at-some-locations-and-police-forces-have-been-deployed-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लाइनें, कहीं हुआ खत्म, पुलिस बल किया गया तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल के लिए पंपों पर लगी लाइनें, कहीं हुआ खत्म, पुलिस बल किया गया तैनात
एलपीजी की किल्लत के बाद अब पंपों पर पेट्रोल और डीजल के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई है। शहर के कई पंपों पर वीरवार को पेट्रोल और डीजल खत्म हो गया। इसके चलते अन्य पंपों पर लाइन लगनी शुरू हो गई। सिरसा रोड पर बने मांझू पेट्रोल पंप पर हंगामा हो गया और पुलिस बल तैनात किया गया।
भारत पेट्रोलियम से जुड़े पंप संचालकों ने बताया कि पिछले तीन दिन से पानीपत से सप्लाई नहीं मिली है, इसके चलते दिक्कत आ रही है। अभी गाड़ी गई हुई और शाम का पहुंचने की उम्मीद है।
100 रुपये मिल रहा पेट्रोल
पेट्रोल-डीजल की किल्लत के चलते लोगों में भय हो गया और इसके चलते वाहनों की पंपों पर वीरवार दोपहर को लंबी लाइनें लग गई। शहर के हिसार-सिरसा रोड पर पंपों की लंबी लाइनें लगी रही। कई पंपों पर हंगामे के चलते पुलिस बल तैनात किया गया है। दुपहिया वाहनों में पंप संचालक 100 रुपये से ज्यादा का तेल नहीं दे रहे है। इसके अलावा गाड़ियों में भी 500 रुपये का ही तेल मिल रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।