{"_id":"69b51817b0b987078d0a3605","slug":"video-teams-conducted-raids-in-fatehabad-to-curb-the-black-marketing-of-gas-2026-03-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों ने की छापेमार कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए टीमों ने की छापेमार कार्रवाई
एलपीजी गैस की कमी के चलते जहां पूरा देश लाइनों में लगा है। वहां फतेहाबाद में भी लोगों को बुकिंग करवाने के बाद भी गैस सिलेंडर मुश्किल से मिल पा रहे हैं। लेकिन फतेहाबाद में घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में धड़ल्ले से हो रहा है।
इस दौरान फतेहाबाद के खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने शहर के बस स्टैंड से मिष्ठान भंडार और चाय की दुकान से दो घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए। जिन का इस्तेमाल कमर्शियल के तौर पर किया जा रहा था। वही फतेहाबाद के बीघड रोड पर स्थित एक नमकीन भंडार पर भी चेकिंग के दौरान घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था। इसके बाद तीन गैस सिलेंडरों को खाता एवं आपूर्ति विभाग की टीम ने जब्त कर लिया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा आज चेकिंग अभियान चलाया गया है और तीन घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं जिनका इस्तेमाल कमर्शियल में किया जा रहा था।
गौरतलब है कि फतेहाबाद की बात की जाए तो लगातार घरेलू गैस का इस्तेमाल कमर्शियल में होता नजर आ रहा है। रेहडी संचालक बिना किसी रोक-टोक से घरेलू सिलेंडर ला रहे हैं और उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जबकि आम जनता दिक्कत का सामना कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।