{"_id":"68328d1634b63ef31a08ac83","slug":"video-tohana-vegetable-market-submerged-due-to-rain-in-fatehabad-2025-05-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में बरसात से जलमग्न हुई टोहाना सब्जी मंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में बरसात से जलमग्न हुई टोहाना सब्जी मंडी
देर रात्रि तेज आंधी व बरसात के चलते आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहर के रतिया रोड, जमालपुर, भुना रोड व सब्जी मंडी में पानी जमा हो चुका है। बरसात के चलते लोगों को रोड क्रास करने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। शहर के हिसार रोड स्थित सब्जी मंडी में जलभराव होने के चलते सब्जी बेचने के लिए आने वाले किसान आढ़ती व मजदूरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वही सब्जी मंडी में सब्जी खरीदने लिए जाने वाले आमजन को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।
सब्जी मंडी एसोसिएशन से सुभाष ने कहा बरसात का पानी जमा होने का कारण पानी की निकासी न होना है, हिसार रोड को सब्जी मंडी से ऊंचा तो बना दिया है लेकिन निकासी की व्यवस्था नहीं है। मार्केट कमेटी सचिव को करीबन दो महीने पहले बरसाती पानी निकासी समस्या को लेकर ज्ञापन दिया गया था लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिससे सब्जी मंडी जलमग्न हो गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।