Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
VIDEO : X-ray machine did not start even on the third day in Fatehabad Civil Hospital, parts were ordered from Delhi
{"_id":"67b861ba22867898ce039eac","slug":"video-x-ray-machine-did-not-start-even-on-the-third-day-in-fatehabad-civil-hospital-parts-were-ordered-from-delhi","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल में तीसरे दिन भी शुरू नहीं हुई एक्सरे मशीन, दिल्ली से मंगवाए पार्टस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल में तीसरे दिन भी शुरू नहीं हुई एक्सरे मशीन, दिल्ली से मंगवाए पार्टस
नागरिक अस्पताल में शुक्रवार को तीसरे दिन भी एक्सरे मशीन ठीक नहीं हो पाई। एक्सरे मशीन को ठीक करने के लिए इंजिनियर पहुंचे और वोल्टेज को लेकर पार्टस बदले गए लेकिन अब अन्य पार्टस में भी खराबी मिली है। ये पार्टस दिल्ली से मंगवाए गए है। बताया जा रहा है कि पार्टस आने के बाद शनिवार को इंजिनियर द्वारा दोबारा से ठीक करने का प्रयास किया जाएगा।
एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल में रोजाना 70 से 80 मरीजों के एक्सरे होते है। शुक्रवार को मेडिकल के लिए पहुंचे मजदूरों के भी एक्सरे नहीं हो पाए। एक्सरे करवाने के लिए आए रामकिशन, मोहनलाल ने बताया कि उन्होंने मेडिकल के लिए 500 रुपये की पर्ची कटवाई है लेकिन बावजूद इसके एक्सरे नहीं हो रहा है।
इमरजेंसी मामलों में रेफर करने पड़ रहे मरीज
नागरिक अस्पताल में मारपीट, सडक़ दुर्घटना में घायल मरीजों के पुलिस केस मामले को लेकर एक्सरे रिपोर्ट मांगी जाती है। लेकिन यहां पर एक्सरे न होने के चलते तीन दिन से अग्रोहा मेडिकल रेफर किया जा रहा है। बुधवार को दिव्यांग मेडिकल कैंप के दौरान एक्सरे मशीन बंद हो गई थी।
इंजिनियर द्वारा एक्सरे मशीन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। दिल्ली से पार्टस मंगवाए गए है, शुक्रवार रात तक पहुंच जाएंगे। शनिवार को उम्मीद है मशीन ठीक हो जाएगी। - डॉ.बुधराम, एसएमओ, नागरिक अस्पताल।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।