Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Anganwadi workers' protest continues in Hisar, objection raised over Poshan Tracker App
{"_id":"67e50a02a60473638905b360","slug":"video-anganwadi-workers-protest-continues-in-hisar-objection-raised-over-poshan-tracker-app-2025-03-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना जारी, पोषण ट्रैकर एप को लेकर जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में आंगनबाड़ी वर्कर्स का धरना जारी, पोषण ट्रैकर एप को लेकर जताई आपत्ति
आंगनबाड़ी वर्कर हेल्पर यूनियन ने अपनी 16 सूत्रीय मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना आक्रोश जताया। यूनियन की जिला प्रधान रोशनी देवी ने धरने की अध्यक्षता करते हुए कहा कि यह प्रदर्शन 28 मार्च को भी जारी रहेगा।
पोषण ट्रैकर एप को लेकर विरोध
वर्करों ने पोषण ट्रैकर एप को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि विभाग की ओर से दिए गए मोबाइल फोन की गुणवत्ता बेहद खराब है। उन्हें 2जी और 3जी रैम वाले फोन दिए गए हैं, जबकि काम 5जी स्पीड वाला लिया जा रहा है, जिससे एप ठीक से काम नहीं करता।
जिला सह सचिव कृष्णा शर्मा ने कहा कि एप में बार-बार वर्जन अपडेट किए जा रहे हैं, जिससे कार्य में बाधा आ रही है। टीएचआर (टेक होम राशन) भरते समय लाभार्थी का ओटीपी मांगा जाता है और हर महीने उसी व्यक्ति की फोटो कैप्चर करने की शर्त लगाई गई है, जबकि आंगनबाड़ी केंद्रों में कभी बच्चे की मां तो कभी दादी राशन लेने जाती हैं। इस शर्त को हटाने की मांग की गई। इसके अलावा, ओटीपी देने को लेकर लाभार्थियों में साइबर ठगी का डर है, जिससे वे इसे साझा करने में हिचकिचाते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।