Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
भूपेंद्र हुड्डा बोले- हांसी विवाद में दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार, निर्दोषों पर न बरसाए लाठियां
{"_id":"6a81af31e9751c93fd017630","slug":"video-bhapathara-hadada-bl-hasa-vavatha-ma-thashhaya-para-kararavaii-kara-sarakara-narathashha-para-na-brasae-lthaya-2026-08-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूपेंद्र हुड्डा बोले- हांसी विवाद में दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार, निर्दोषों पर न बरसाए लाठियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूपेंद्र हुड्डा बोले- हांसी विवाद में दोषियों पर कार्रवाई करे सरकार, निर्दोषों पर न बरसाए लाठियां
पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को पूर्व सांसद धर्मपाल मलिक के भाई जोगिंदर सिंह मलिक की शोक सभा में पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने बरोदा के विधायक इंदुराज नरवाल के कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ समय बिताया और क्षेत्र की राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा की।
बाद में आयोजित प्रेसवार्ता में हुड्डा से हांसी में चल रहे विवाद को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को विवाद में शामिल दोषियों को पकड़ना चाहिए, लेकिन निर्दोष लोगों पर लाठीचार्ज करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार को हर मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई करनी चाहिए और आम लोगों की समस्याओं को सुनना चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि लाठी और गोली से सरकार नहीं चलती। सरकार संवाद और बातचीत से चलती है तथा समस्याओं का समाधान बातचीत के माध्यम से निकाला जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी विवाद को बल प्रयोग के बजाय आपसी बातचीत और कानून के अनुसार कार्रवाई करके सुलझाया जाना चाहिए।
हुड्डा के गोहाना पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक इंदुराज नरवाल, पूर्व विधायक जगबीर मालिक सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। शोक सभा में क्षेत्र के सामाजिक और राजनीतिक लोगों ने भी पहुंचकर जोगिंदर सिंह मलिक को श्रद्धांजलि दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।