Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
CM Saini arrived at Guru Jambheshwar University in Hisar and inaugurated the Mata Amrita Devi Circle and the Khejadli Maha Balidan Smriti Shilp
{"_id":"6a537b83fad036e3b103e1e5","slug":"video-cm-saini-arrived-at-guru-jambheshwar-university-in-hisar-and-inaugurated-the-mata-amrita-devi-circle-and-the-khejadli-maha-balidan-smriti-shilp-2026-07-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पहुंचे सीएम सैनी, माता अमृता देवी सर्कल एवं खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प का किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार: गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पहुंचे सीएम सैनी, माता अमृता देवी सर्कल एवं खेजड़ली महा बलिदान स्मृति शिल्प का किया लोकार्पण
हिसार। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पहुंच गए हैं। यहां उन्होंने माता अमृता देवी सर्कल एवं खेजड़ली महाबलिदान स्मृति शिल्प का लोकार्पण किया। इसके अलावा सीएम नर्सिंग ब्लॉक व गर्ल्स हॉस्टल भवन का शिलान्यास भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद चौधरी कुलदीप सिंह बिश्नोई स्रोत वक्ता मौजूद हैं। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा समारोह की अध्यक्षता कर रहे हैं। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर सिंह गंगवा अति विशिष्ट अतिथि मौजूद हैं।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दो विशिष्ट विभूतियों को “मधु भासिन मेमोरियल पुरस्कार” से भी सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान जोधपुर के खामु राम बिश्नोई तथा बड़ोपल, फतेहाबाद के विनोद कुमार कड़वासरा को दिया जाएगा। इसके साथ ही खेजड़ली महाबलिदान की गौरवगाथा को प्रदर्शित करने वाले अशोक राही द्वारा निर्देशित नाटक “खेजड़ी की बेटी” का मंचन भी किया जाएगा। माता अमृता देवी तथा 363 बिश्नोई वीरों का बलिदान प्रकृति संरक्षण के इतिहास में एक अमर अध्याय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।