Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Congress protests in Hansi over the issue of vote theft; effigy of the BJP government burned at Badsi Gate; demand raised for the resignation of the Chief Election Commissioner.
{"_id":"6ad4c57cfbfcfae653040f04","slug":"video-congress-protests-in-hansi-over-the-issue-of-vote-theft-effigy-of-the-bjp-government-burned-at-badsi-gate-demand-raised-for-the-resignation-of-the-chief-election-commissioner-2026-10-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़सी गेट पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बड़सी गेट पर फूंका भाजपा सरकार का पुतला; मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग
हांसी में वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्यकर्ताओं ने जाट धर्मशाला से जोरदार प्रदर्शन करते हुए रविवार को बड़सी गेट पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन में हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और हिसार सांसद जयप्रकाश यानी जेपी भी शामिल हुए। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने वोट चोरी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र में मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी है और चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की कथित अनियमितता को लेकर जवाबदेही तय होनी चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने प्रदर्शन के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए वोट चोरी के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए चुनाव निष्पक्ष तरीके से होना जरूरी है। मतदाताओं का विश्वास बनाए रखने के लिए चुनाव से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी की मांगों को उठाया और सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।