Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Crowd gathered in Hisar church to see Jesus, church will remain open till 10 pm
{"_id":"676bc2332b2f1ab94707b533","slug":"video-crowd-gathered-in-hisar-church-to-see-jesus-church-will-remain-open-till-10-pm","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में चर्च में यीशु दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ,रात 10 बजे तक खुला रहेगा चर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में चर्च में यीशु दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ ,रात 10 बजे तक खुला रहेगा चर्च
क्रिसमिस पर्व को लेकर सेंट थॉमस चर्च में बुधवार सुबह से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरु हो गए था। इसाई धर्म के लोगों ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। चर्च में आने वाले श्रद्धालुओं ने मोमबत्ती जलाकर यीशु के समक्ष प्रार्थना की। चर्च में रात तक श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। रात 10 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए चर्च खुला रहेगा।। चर्च को स्टार, फूलों और गुब्बारों से सजाकर भव्य रूप दिया गया है। श्रद्धालु चर्च के बाहर गुलाब के फूल व अन्य सामग्री खरीदते रहे।
चर्च के सीनियर मेंबर प्रेम मसीह ने बताया कि चर्च में होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा चुके है। चर्च के अंदर और बाहर पुलिस तैनात है। चर्च में लगे कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।।क्रिसमस पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही। बच्चों ने सांता क्लाॅज की टोपी से लेकर ड्रेस खरीदी। वहीं, क्रिसमस ट्री की भी खूब बिक्री हुई।
बुधवार को चर्च में दिन-भर स्कूलों के बच्चों का आना-जाना लगा रहा। विद्याथियों को झाकियों से रूबरू करवाया गया। उन्हें चर्च के बारे में बताया गया। स्कूल टीचरों ने झांकियों के साथ बच्चों की फोटो मोबाइल में कैद की। वहीं, युवा झांकियों के साथ सेल्फी लेते नजर आए।
सभी झांकियां तैयार, रंग-बिरंगी लाइटों से नहाया चर्च
चर्च में प्रभु यीशु के जन्म की झांकी तैयार की गई है। वहीं, पहली बार सांता क्लाॅज की रेंडियर की भी झांकी देखने को मिलेगी। बुधवार को रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। पर्व को लेकर चर्च में सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।