Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Even before the e-city buses started running in Hisar, roadways employees protested by raising slogans
{"_id":"6794bfc4a3cb70ef820818f1","slug":"video-even-before-the-e-city-buses-started-running-in-hisar-roadways-employees-protested-by-raising-slogans","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में ई सिटी बसों के चलने से पहले ही रोडवेज कर्मियों ने नारेबाजी कर किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में ई सिटी बसों के चलने से पहले ही रोडवेज कर्मियों ने नारेबाजी कर किया विरोध
ई-सिटी बसों सेवाओं के शुरु होने से पहले ही उनका विरोध शुरु हो गया। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य उप प्रधान राजकुमार चौहान की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने रोडवेज परिसर में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 26 जनवरी को हिसार व अन्य कई डिपो से इलेक्ट्रिक बसों चलाने के निर्णय का विरोध करते हैं। यह बसें 62 रुपये प्रति किलोमीटर के हिसाब से चलने का निर्णय है।
उसके विरोध में सरकार से मांग करते हुए बताया कि एक इलेक्ट्रॉनिक बस के बदले में साधारण 6 बसे आती हैं। जो पूरे हरियाणा प्रदेश में सभी डिपो में 50-50 बसें लेने का निर्णय है अगर उसकी जगह पर साधारण 300 /300 बसें प्रत्येक डिपो के बेड़े में शामिल हो तो हरियाणा प्रदेश में लगभग 7200 से अधिक बसें उपलब्ध होंगी। एक बस पर छह बेरोजगारों को रोजगार मिलता है। विभाग में 10 हजार सरकारी बसें शामिल की जाती है तो 60 हजार बेरोजगारों को रोजगार मिलता है।
शनिवार को रोडवेज बसों का डाबड़ा रूट पर ट्रायल किया गया। इससे पहले शुक्रवार को हिसार से मुकलान तक ई-सिटी बस का ट्रायल सफल रहा। गणतंत्र दिवस पर महाबीर स्टेडियम में मुख्य अतिथि खेल मंत्री गौरव गौतम बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। हिसार डिपो को मिली पांच बसों में से तीन बस मुकलान और दो बस डाबड़ा तक चलाई जाएगी। रोडवेज की ओर से हर आधा घंटे बाद ई-सिटी बसों की सुविधा देने का दावा किया गया है। हिसार से मुकलान के लिए रोजाना सुबह सात बजे और डाबड़ा के लिए सुबह छह बजे बस रवाना होगी।
दोपहर तीन बजे तक बसों की पासिंग होने के बाद शाम चार बजे मुकलान तक ई-सिटी बस का ट्रायल लिया गया। इस दौरान बस में रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन के साथ इंस्पेक्टर भागीरथ, डीआई प्रेम सागर, बिल्डिंग क्लर्क प्रदीप कुमार, क्लर्क राममेहर आदि बस में रवाना हुए। रोडवेज अधिकरियों की मानें तो 35 मिनट में मुकलान तक सफर तय किया गया है। बसों में चार्जिंग कम होने के कारण डाबड़ा तक ट्रायल नहीं लिया जा सका। वहीं, अभी तक सभी चालक भी नहीं पहुंचे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।