{"_id":"677a2289ff98c85aae0ed294","slug":"video-fog-prevailed-in-hisar-since-morning-cold-made-people-miserable","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में सुबह से छाया कोहरा, ठंड ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में सुबह से छाया कोहरा, ठंड ने किया बेहाल
हिसार में एक दिन मौसम साफ रहने के बाद आज फिर से मौसम बदल गया। सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है। साथ ही अभी तक धूप भी नहीं निकली है, जिस कारण ठंड के प्रचंड तेवर देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ ही एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक इस विक्षोभ के असर से आज व कल हरियाणा के उत्तरी जिलों पर हल्की से बूंदाबांदी व तेज गति से हवाएं चलने और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना रहेगी। वहीं प्रदेश के बाकी हिस्सों में बिखराव वाली बूंदाबांदी हो सकती है। 7 जनवरी से एक बार फिर से उत्तरी बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आई और शीतलहर, शीत दिवस व कोहरे की गतिविधियां देखने को मिलेंगी।
पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात के औसत तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नारनौल में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।