Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : ग्राफ्टिंग यूनिट से किसानों को रोगमुक्त व उच्च गुणवत्ता की सब्जी की पौध मिलेंगी- डॉ. विवेक जोशी
{"_id":"677a707b70d9f784e104bd0d","slug":"video-garafataga-yanata-sa-kasana-ka-ragamakata-va-ucaca-ganaevatata-ka-sabja-ka-pathha-malga-da-vavaka-jasha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : ग्राफ्टिंग यूनिट से किसानों को रोगमुक्त व उच्च गुणवत्ता की सब्जी की पौध मिलेंगी- डॉ. विवेक जोशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : ग्राफ्टिंग यूनिट से किसानों को रोगमुक्त व उच्च गुणवत्ता की सब्जी की पौध मिलेंगी- डॉ. विवेक जोशी
मुख्य सचिव डॉ विवेक जोशी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा 175 लाख रूपये की लागत से स्थापित की गई वेजिटेबल ग्राफ्टिंग यूनिट से सब्जियों की उन्नत किस्मों की रोगमुक्त पौध विकसित करके प्रदेश के किसानों को उपलब्ध करवाई जाएंगी जिससे सब्जी फसलों का उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की आय में भी इजाफा होगा। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी ने रविवार को विश्वविद्यालय में नवनिर्मित वेजिटेबल ग्राफ्टिंग यूनिट का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बीआर काम्बोज ने की। मुख्य सचिव ने कहा कि इस यूनिट की स्थापना से किसानों की आय बढऩे के साथ उपभोक्ताओं को भी रसायन रहित सब्जियां उपलब्ध हो पाएंगी। उन्होंने बताया कि सब्जी उत्पादन में कीटनाशकों व दवाओ का इस्तेमाल अधिक होने से लागत बढती है साथ ही सब्जियों की गुणवत्ता भी प्रभावित होती है, लेकिन ग्राफ्टिंग तकनीक का प्रयोग करके इससे बचा जा सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।