Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Grand 'Nishan Yatra' taken out in Hansi on the occasion of the 54th Shri Shyam Mahotsav; over 2,000 devotees participated.
{"_id":"6a3265862a198957ff0812f6","slug":"video-grand-nishan-yatra-taken-out-in-hansi-on-the-occasion-of-the-54th-shri-shyam-mahotsav-over-2000-devotees-participated-2026-06-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हांसी में 54वें श्रीश्याम महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हांसी में 54वें श्रीश्याम महोत्सव पर निकली भव्य निशान यात्रा, 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा
54वें श्रीश्याम महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में भव्य निशान यात्रा निकाली गई। भीषण गर्मी और उमस के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दोपहर में तेज धूप के बीच भी श्याम भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ और पूरा शहर श्याममय हो गया।
निशान यात्रा में 2000 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लिया। श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर जय श्री श्याम के जयकारे लगाते हुए पूरे श्रद्धाभाव के साथ यात्रा में शामिल रहे। गर्मी और उमस के बावजूद किसी के कदम नहीं रुके। पूरे मार्ग में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था और कई श्रद्धालु भावुक होकर खुशी के आंसू भी बहाते नजर आए।
यात्रा के दौरान शहर का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर ध्वजा यात्रा का स्वागत किया। श्याम भक्तों के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
श्री श्याम मित्र मंडल के प्रधान जगदीश मित्तल ने बताया कि 54वें श्रीश्याम महोत्सव के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि निशान यात्रा के सफल आयोजन ने महोत्सव की भव्यता को और बढ़ा दिया है।
वहीं विनय जैन प्रधान अग्रोहा ट्रस्ट ने कहा कि निशान यात्रा में लोगों की गहरी आस्था देखने को मिली और श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
गौरव जैन जनसेवक ने बताया कि इस वर्ष की निशान यात्रा बेहद भव्य रही, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर श्री श्याम के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का उत्साह और समर्पण इस आयोजन की सबसे बड़ी विशेषता रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।