Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
irrigation department in Hisar will release additional 200 cusecs of water, and water reservoirs will be filled through siphons
{"_id":"6958dca2b7e7c2341a0a0c5d","slug":"video-irrigation-department-in-hisar-will-release-additional-200-cusecs-of-water-and-water-reservoirs-will-be-filled-through-siphons-2026-01-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सिंचाई विभाग 200 क्यूसिक अतिरिक्त पानी छोड़ेगा, साइफन से भरे जाएंगे जलघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सिंचाई विभाग 200 क्यूसिक अतिरिक्त पानी छोड़ेगा, साइफन से भरे जाएंगे जलघर
पिछले कई दिनों से नहर बंदी के कारण शहर के कुछ क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही थी। पानी की कमी से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए मेयर प्रवीण पोपली ने तुरंत सिंचाई विभाग से संपर्क किया और राणा माइनर में 200 क्यूसेक पानी छोड़े जाने की व्यवस्था करवाई। राना माइनर में अतिरिक्त साइफन लगा कर जलघर में पानी भरा जा रहा है ताकि लोगों को जल्द से जल्द पूरा पानी दिया जा सके।
शनिवार को मेयर प्रवीण पोपली सिंचाई विभाग व संबंधित अधिकारियों के साथ राणा माइनर पहुंचे। यहां उन्होंने उस प्रक्रिया का मौके पर निरीक्षण किया, जिसके तहत अतिरिक्त साइफन लगाकर पानी को वॉटर वर्क्स में भरा जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मेयर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि जलापूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि नहरबंदी के चलते पिछले दिनों शहर के कुछ हिस्सों में पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। नागरिकों की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब राणा माइनर से पर्याप्त मात्रा में पानी छोड़े जाने और अतिरिक्त साइफन लगाए जाने से जलघर में पानी का भंडारण सुचारु रूप से किया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में पानी की कमी नहीं होगी।
मेयर प्रवीण पोपली ने कहा कि रविवार से सेक्टर 14, सेक्टर 14 पार्ट-टू, सेक्टर 33 सहित आसपास के अन्य क्षेत्रों में प्रतिदिन नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी। मेयर ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद एवं पार्षद प्रतिनिधि अनिल जैन, सेक्टर 14 रेजिडेंट सोसायटी के प्रधान अजय जिंदल, मोहन ऐलावादी, सिंचाई विभाग के एसडीओ वीरेन्द्र ढाड़ा, एचएसवीपी के एसडीओ अनूप बूरा, रामफल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।