{"_id":"6811f4ab0c911d85bc05a754","slug":"video-panchayat-met-dc-in-hisar-demanding-removal-of-mahant-2025-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में महंत को हटाने की मांग का लेकर डीसी से मिली पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में महंत को हटाने की मांग का लेकर डीसी से मिली पंचायत
हिसार के गांव कौथकलां की पंचायत बुधवार को डीसी से मिलने पहुंची। ग्रामीणों ने डीसी से अनुरोध किया कि प्रशासन डेरे को अपने कब्जे में लेकर उसकी संपति को अटैच करे। डेरे में कब्जा जमाए बाबा को डेरे से निकाला जाए। गांव की पंचायती जमीन की बोली प्रशासन की निगरानी में कराई जाए।
कौथकलां की पंचायत किसान नेता सुरेश कौथ की अगुवाई में उपायुक्त अनीश यादव से मिले। ग्रामीणों ने बताया कि गांव कौथ कलां स्थित दादा काला पीर के डेरे के महंत शुक्राई नाथ को हटाने के लिए ग्रामीणों ने हिसार डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एचएयू गेट नंबर चार से लघु सचिवालय परिसर तक पैदल मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रही।
ग्रामीणों ने कहा कि डेरे को खाली कराया जाएगा। डेरे को ग्रामीणों के हवाले किया जाए या प्रशासन इसे संभाले। किसान नेता सुरेश कोथ ने महंत शुकराई नाथ पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि महंत डेरे में महिलाओं को जबरन नचाते हैं। रात के समय बाहर की महिलाओं को डेरे में रखते हैं। यह डेरे की परंपरा के खिलाफ है।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि डेरे के चंदे और कृषि योग्य भूमि से प्राप्त धन का महंत दुरुपयोग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक देशभर के आठ पीर मिलकर डेरे की गद्दी पर नए महंत की नियुक्ति नहीं करते, तब तक प्रशासन डेरे को अपने नियंत्रण में ले। सुरेश कोथ ने बताया कि पिछले महीने इस मामले में उपायुक्त अनीश यादव से मिले थे। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पंचायत ने एक बार फिर डीसी से अनुरोध किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।