Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Public Health Department's statement on the Chanaut incident: Case registered for damage to government property.
{"_id":"6a38f2769de2546485032d3b","slug":"video-public-health-departments-statement-on-the-chanaut-incident-case-registered-for-damage-to-government-property-2026-06-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चानौत मामले में पब्लिक हेल्थ विभाग का बयान, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दर्ज हुआ मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चानौत मामले में पब्लिक हेल्थ विभाग का बयान, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर दर्ज हुआ मामला
हांसी के गांव चानौत में पानी के आंदोलन को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग के एक्सईन संजीव त्यागी ने कहा कि आंदोलन के दौरान सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था, जिसके चलते संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून के अनुसार मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
संजीव त्यागी ने कहा कि शहर के लिए बिछाई जा रही भाखड़ा पर जल पाइपलाइन में गांव चानौत में टी-कनेक्शन लगाने को लेकर विभाग के पास अभी तक उच्च अधिकारियों की ओर से कोई नया आदेश या निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस संबंध में किसी प्रकार की आधिकारिक सूचना नहीं मिली है, इसलिए फिलहाल विभाग अपने स्तर पर किसी नए निर्णय की पुष्टि नहीं कर सकता।
गौरतलब है कि चानौत गांव के ग्रामीण टी-कनेक्शन की मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन कर रहे हैं। ग्रामीणों का दावा है कि उनकी मांग को मंजूरी मिल गई है, जबकि प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। ऐसे में टी-जॉइंट को लेकर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।
बता दें कि गांव चानौत में पानी की मांग को लेकर पिछले 38 दिन से धरना चल रहा है। शनिवार शाम को गांव में ग्रामीणों की मांग के अनुरूप कनेक्शन लगवा दिया गया। यह टी कनेक्शन पूर्व सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सोमेश कुमार ने की मौजूदगी में काम करवाया गया। टी कनेक्शन जिसके बाद गांव में खुशी मनाई गई वह 12 दिनों से चला आ रहा 5 ग्रामीणों का आमरण अनशन सोमेश कुमार ने जूस पिलाकर समाप्त करवाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।