Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Sanitation Workers Hold Protest March in Hisar; Express Outrage by Clanging Plates at the Square
{"_id":"69fddc8a5de2f05ead002e67","slug":"video-sanitation-workers-hold-protest-march-in-hisar-express-outrage-by-clanging-plates-at-the-square-2026-05-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में सफाई कर्मियों ने निकाला विरोध मार्च, चौक पर थाली बजा कर जताया आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में सफाई कर्मियों ने निकाला विरोध मार्च, चौक पर थाली बजा कर जताया आक्रोश
नगर पालिका कर्मचारी संघ के सदस्यों ने शुक्रवार को थाली बजा कर सरकार का विरोध किया। कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय से लेकर मलिक चौक तक विरोध मार्च निकाला। मलिक चौक पर नारेबाजी कर थाली बजाते हुए आक्रोश जाहिर किया। कर्मचारियों ने निगम अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर किसी अधिकारी ने फूट डालने का प्रयास किया तो कर्मचारी उनके घर के बाहर बैठ कर धरना देंगे। अगर जबरदस्ती कचरा उठाने का प्रयास किया गया तो कर्मचारी एकत्र होकर पहुंचेंगे। शुक्रवार को जजपा- इनेलो के पदाधिकारियों ने निगम पहुंच कर कर्मचारियों का साथ दिया।
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर की जा रही हड़ताल शुक्रवार को आठवें दिन भी जा रही। नगर निगम कार्यालय में चल रही हड़ताल की अध्यक्षता आज नगर निगम हिसार प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने की तथा संचालन जिला प्रधान सन्नी सारसर ने किया।
हड़ताली कर्मचारियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारी आठ दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि जब मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही हमारी मांगों पर सकारात्मक रुख नहीं अपनाया तो आंदोलन और तेज होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
उन्होंने कहा कि यह हड़ताल दमकल विभाग के शहीद साथियों को न्याय दिलाने, उनके परिवारों को जायज मुआवजा दिलवाने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों को विभागीय रोल पर लेने, डोर टू डोर के कर्मचारियों को न्यूनतम 30000 रुपए वेतन देने सहित कई अन्य मांगों को लेकर की जा रही है, जिसे सरकार पिछले लंबे समय से लटका रही है।
इस दौरान कर्मचारियों ने थाली बजाकर रोष प्रदर्शन कर सरकार को मांगों व हकों के लिए जगाने का प्रयास किया। आज हड़ताल को समर्थन देने के लिए जेजेपी हिसार जिला अध्यक्ष अनिल बालकिया, जेजेपी की महिला जिला अध्यक्ष सुमन श्योराण, जेजेपी जिला प्रवक्ता रवि आहूजा, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान अशोक सैनी, नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य उपकोषाध्यक्ष राजेश बागड़ी, अशोक बोहत, किसान नेता सुरेंद्र मान, डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष शिक्षा समिति के प्रधान मुकेश डुलगच, पब्लिक हेल्थ ब्रांच के सचिव राकेश कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ नेता नरेश गौतम, आईबी मैकेनिकल प्रधान जोगेंद्र फौजी, इनेलो नेता दलबीर किरमारा, दमकल विभाग के जिला प्रधान राजेश महला, अनुसूचित जाति पंचायत महासभा के प्रधान देवेंद्र शीलू, नगर निगम इकाई के वरिष्ठ प्रधान धर्मपाल, इकाई सचिव अनिल डोली, कोषाध्यक्ष राजेंद्र, मंदीप, संदीप, सोमबीर, बख्शीश, सूरज व सुखदेव सहित यूनियन के अनेक पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य पहुंचे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।