Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
VIDEO : Strong winds will blow in Haryana for the next three days, department advises farmers not to irrigate wheat
{"_id":"67c82a012f22e5ca8f0d9ff7","slug":"video-strong-winds-will-blow-in-haryana-for-the-next-three-days-department-advises-farmers-not-to-irrigate-wheat","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : हिसार में अगले तीन दिन चलेंगी तेज हवाएं, विभाग की सलाह- गेंहू में सिंचाई न करें किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : हिसार में अगले तीन दिन चलेंगी तेज हवाएं, विभाग की सलाह- गेंहू में सिंचाई न करें किसान
अगले तीन दिन तक किसान गेंहू की फसल में सिंचाई न करें। ऐसा करने से फसलों को फायदे की बजाए नुकसान हो सकता है। इस समय चलने वाले तेज हवाओं के कारण गेंहू की फसल गिर सकती है। ऐसे में गेंहू के उत्पादन में गिरावट आ सकती है। तीन दिन बाद हवाएं सामान्य होने पर पानी लगाएं।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गेंहू विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. ओपी बिश्नोई ने किसानों को सलाह दी है कि वीरवार, शुक्रवार, शनिवार तक तेज हवाएं चलने का अनुमान है। ऐसे में किसान गेंहू की फसल में पानी लगाने से परहेज करें। इस समय गेंहू के पौधे में बाली बन चुकी है। जिसमें कुछ हद दाने बनने से उसमें वजन हो गया है। पानी लगाने से जमीन में गेंहू के पौधे की जड़ की पकड़ ढीली हो जाती है।
ऐसे में तेज हवाएं चलने से पूरी फसल गिर सकती है। किसानों को सलाह दी जाती है कि इस समय सिंचाई न करें। तीन से चार दिन बाद जब हवा की गति सामान्य हो जाएगी तब सिंचाई करें। गेंहू में 120 दिन पर की जाने वाली आखिरी सिंचाई को हल्की रखें। इस समय हल्की सिंचाई ही फायदेमंद साबित होगी। डॉ. ओपी बिश्नोई ने कहा 12 मार्च से 14 मार्च के बीच एक ओर पश्चिम विक्षोभ आने की संभावना है। ऐसे में मौसम में फिर से बदलाव आएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।