{"_id":"680df23ccb94ac35580bcedf","slug":"video-water-came-in-the-canals-in-hisar-work-of-filling-water-tanks-started-2025-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में नहरों में आया पानी, जलघरों को भरने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में नहरों में आया पानी, जलघरों को भरने का काम शुरू
शहर की नहरों में पानी आ गया है। इसके साथ ही जलघरों को भरने का काम भी शुरू कर दिया गया है। जलघरों को भरने के लिए नहरों में साइफन भी लगाए गए हैं। बता दें कि भाखड़ा नहर की सफाई के कारण सिंचाई विभाग ने एक माह की नहर बंदी लागू की थी। नहर बंदी का शेड्यूल 24 मार्च से शुरू हुआ था, जो 23 अप्रैल तक लागू रहना था। मगर इसके बावजूद नहरों में पानी नहीं आया।
शहर के जलघर हुए खाली
ऐसे में नहर में पानी न आने के कारण शहर के जल घर लगभग खाली हो गए थे और विभाग की तरफ से शहर में ट्यूबवेल की मदद से पानी की सप्लाई की जा रही थी। वहीं घरों में पानी न पहुंचने के कारण लोगों को मजबूरी में पानी के टैंकर खरीदने पड़ रहे थे।
पेयजल सप्लाई में की जा रही थी कटौती
जन स्वास्थ्य विभाग और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सप्लाई किया जा रहे पेयजल में भी कटौती की जा रही थी। शहर के ज्यादातर हिस्सों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई दी जा रही थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।