सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   100-kund havan (fire ritual) was organized at the Town Park in Jhajjar

झज्जर में टाउन पार्क में 100 कुंडीय हवन का हुआ आयोजन

Naveen Dalal नवीन दलाल
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:59 PM IST
100-kund havan (fire ritual) was organized at the Town Park in Jhajjar
समाज को नशे के चंगुल से मुक्त कर अध्यात्म और वैदिक संस्कृति की जड़ों से जोड़ने के पवित्र उद्देश्य के साथ " नो नशा नेशन" अभियान का भव्य आयोजन किया गया। इस महत्वाकांक्षी पहल का मुख्य आकर्षण डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की तरफ से टाउन पार्क में 100 कुण्डीय यज्ञ रहा। यह आयोजन केवल झज्जर तक सीमित नहीं था, बल्कि हरियाणा प्रदेश के डीएवी स्कूलों और डीएवी कॉलेजों ने भी अपने-अपने प्रांगणों में 100 कुण्डीय हवन का आयोजन कर इस राष्ट्रव्यापी अभियान को एक नई दिशा दी। इस कार्यक्रम को आर्य युवा समाज के प्रेरणा स्रोत और आर्य युवा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी सूरी एवं डीएवी प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष पूनम सूरी के मार्गदर्शन में क्रियान्वित किया गया। उनका यह अथक प्रयास समाज में नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक चेतना को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष (झज्जर), जिले सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थिति दर्ज कराई। उनके साथ-साथ व्यपार मंडल जिला अध्यक्ष केशव सिंघल, विनीत नरूला सदस्य, आर्य समाज, राजीव अध्यक्ष, आर्य समाज, प्रकाश वीर मंत्री , आर्य समाज, इंद्रजीत शास्त्री सदस्य, आर्य समाज, पार्षद दिनेश साक्षी बने। कार्यक्रम का शुभारंभ डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल झज्जर के प्रधानाचार्य पंकज वालिया, और समस्त स्टाफ सदस्यों द्वारा सभी अतिथियों के हार्दिक स्वागत से हुआ। स्वागत सत्कार के उपरांत, विद्यालय के ऊर्जावान विद्यार्थियों द्वारा 100 कुण्डीय यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण की गूँज और पवित्र अग्नि की लपटों के बीच यह यज्ञ पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसने वातावरण को शुद्ध और सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया। इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण पहलू नशा मुक्ति के प्रति गहन जागरूकता फैलाना भी था। इस उद्देश्य से विद्यार्थियों ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए, जिनमें उन्होंने नशे के भयावह दुष्प्रभावों और एक स्वस्थ, संयमित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों ने एक विशाल जागरूकता रैली का भी आयोजन किया, जिसमें उनके जोश और उत्साह को देखकर हर कोई अभिभूत था। बच्चों के चेहरे पर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प स्पष्ट दिखाई दे रहा था।कार्यक्रम में ' नशा मुक्त भारत' विषय पर एक मार्मिक और प्रेरणादायक नाटक का मंचन भी किया गया। इस नाटक ने वहां उपस्थित दर्शकों और अन्य विद्यार्थियों के लिए एक गहरा संदेश छोड़ा, जिसने उन्हें नशे से दूर रहने और एक सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। सभी उपस्थित दर्शकों ने विद्यार्थियों के इस अभिनव प्रयास और उनके अद्भुत जोश की जमकर सराहना की। उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित किया गया और मानव जीवन में अध्यात्म और वैदिक संस्कृति के महत्व से भी अवगत कराया गया, जो आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Ujjain News: ब्रिज निर्माण के दौरान मजदूर की मौत, गैस कटर से सरिए काटकर निकाला बाहर

01 Feb 2026

Bihar News: डिप्टी CM ने कहा- अब प्रखंड स्तर पर होगा सीधा संवाद, राजस्व व्यवस्था में मार्च तक सुधार का लक्ष्य

01 Feb 2026

लखनऊ में आईआईएम और समाज कल्याण की ओर से सिटी रन का आयोजन, गोमती नगर के लोहिया पार्क से हुई शुरू

01 Feb 2026

कोहरे से ढकी हुई राजधानी लखनऊ की सुबह, ठंड भी बढ़ी

01 Feb 2026

Sawai Madhopur News: राज्यवर्धन सिंह राठौड़ पहुंचे रणथंभौर, टाइगर सफारी का लिया आनंद

01 Feb 2026
विज्ञापन

Ujjain Mahakal: माघी पूर्णिमा पर चन्द्रमा, बेलपत्र से सजे बाबा महाकाल, भक्तों ने किए दिव्य स्वरूप के दर्शन

01 Feb 2026

VIDEO: आगरा में आयोजित आर्य महासम्मेलन में जुटे आर्यजन

01 Feb 2026
विज्ञापन

VIDEO: खाटू श्याम मंदिर के प्रथम वार्षिकोत्सव पर धूमधाम से निकाली शोभायात्रा

31 Jan 2026

VIDEO: संत रमेश बाबा और शरणानंद महाराज पहुंचे हनुमान बाग, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

31 Jan 2026

VIDEO: औद्योगिक इकाइयों में मिलीं गंभीर पर्यावरणीय अनियमितताएं

31 Jan 2026

न्यायिक कार्य से विरत रहकर अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन; VIDEO

31 Jan 2026

शपथ ग्रहण समारोह में जुटी महिलाएं, VIDEO

31 Jan 2026

भारतीय पाक कला संस्थान के छात्रों ने भारत पर्व में जीता दिल, व्यंजनों का स्वाद चखने उमड़ी भीड़

31 Jan 2026

रणजी ट्रॉफी: फरीदाबाद के धीरू सिंह 22 रन पर आउट, हरियाणा को 188 रनों से मिली हार

31 Jan 2026

लंबे समय से खाली पद भरे गए, पंडित जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय में बॉटनी के शिक्षक नियुक्त

31 Jan 2026

फरीदाबाद में बदलेगा मौसम का मिजाज, तापमान गिरने के साथ बारिश की भी संभावना

31 Jan 2026

विज्ञान प्रदर्शनी में फरीदाबाद के छात्रों का जलवा, मॉडलों ने खींचा सबका ध्यान

31 Jan 2026

मतदाताओं की हर समस्या समाधान व जल्द नोटिस देकर नाम जोड़ने के निर्देश

31 Jan 2026

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, पं. आकाश बोले- संकट में दो मदद करे, वही सच्चा मित्र

31 Jan 2026

ठंड से बढ़े ब्लड प्रेशर व हृदय रोगी, न्यू पीएचसी में मरीजों की भीड़

31 Jan 2026

थाने में पति गिड़गिड़ाता रहा, तीन बच्चों की मां 18 साल के प्रेमी के साथ गई

31 Jan 2026

भैंस चोरी कर बेचने जा रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

31 Jan 2026

ट्रैक्टर व कार की भिड़ंत में दो लोग घायल, हैलट अस्पताल रेफर किया गया

31 Jan 2026

कानपुर: कूड़ा घर के सामने लगा कूड़े का अंबार

31 Jan 2026

VIDEO: डायट में हुई विज्ञान प्रदर्शनी और क्विज प्रतियोगिता, ये रहे विजेता

31 Jan 2026

Bihar News: आस्था के मेले में लूट! उमानाथ धाम में श्रद्धालुओं से खुलेआम अवैध वसूली, पुलिस ने संभाला मोर्चा

31 Jan 2026

Khandwa: एमपी और गुजरात सरकार ने किया एमओयू, स्टैचू ऑफ वन नेस से लेकर स्टैचू ऑफ यूनिटी तक चलेगा क्रूज

31 Jan 2026

कानपुर: सिद्धनाथ मंदिर की ओर जाने वाली सड़क पर पड़ा कूड़ा

31 Jan 2026

कानपुर: गुरु हर राय साहब का 396वें पावन प्रकाश पर्व मनाया गया

31 Jan 2026

कानपुर: कोहरे के कारण ट्रक डिवाइडर पर चढ़ा, बाल-बाल बचे कंडक्टर और ड्राइवर

31 Jan 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed