{"_id":"679cc5e4e9e7187a5901f881","slug":"video-after-two-days-the-strike-of-the-employees-in-jhajjar-was-postponed-for-one-and-a-quarter-months","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में दो दिन बाद कर्मचारियों का धरना सवा माह के लिए स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में दो दिन बाद कर्मचारियों का धरना सवा माह के लिए स्थगित
शहर के सिंचाई विभाग के प्रांगण में शुक्रवार को भी कच्चे कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। दूसरे दिन कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग के एसई से बातचीत कर धरने को सवा महीने के लिए स्थगित कर दिया। शुक्रवार को विभाग के एसई ने करीब छह का वेतन कुछ कर्मचारियों के खाते में भिजवा दिया और बाकि के खातों में भी जल्द ही भिजवाने की बात कही। वहीं बचे हुए 16 माह का वेतन करीब सवा महीने तक कर्मचारियों के खाते में भिजवाने की बात एसई ने कर्मचारियों से कही है।
पिछले 22 माह का वेतन नहीं मिलने के कारण सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। दूसरे दिन कर्मचारियों ने धरने को करीब सवा माह के लिए स्थगित कर दिया। जिला प्रधान नवीन ओल्हान ने कहा कि सिंचाई विभाग के कच्चे कर्मचारियों को पिछले 22 माह का वेतन नहीं मिला है। करीब 37 कर्मचारियों को 22 माह का वेतन नहीं मिला है।
शुक्रवार को सिंचाई विभाग के एसई से इस बारे में बातचीत हुई है। उन्होंने शुक्रवार को कुछ कर्मचारियों के खाते में छह माह को वेतन भिजवा दिया है और बाकि कर्मचारियों के खोते में भी जल्द ही उनका वेतन पहुंचाने की बात कही है। वहीं बचे हुए 16 माह के वेतन के लिए विभाग के एसई ने सवा माह का समय मांगा है। इसी के चलते कर्मचारियों ने सवा माह तक अपने धरने को स्थगित कर दिया है। शुक्रवार को सर्व कर्मचारी संघ के कर्मचारियों, नगर पालिका के कर्मचारियों तक अन्य कर्मचारी संगठनों ने उनके धरने का समर्थन किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।