{"_id":"69283ee1bd748e7cc1041351","slug":"video-agriculture-minister-shyam-singh-rana-in-jhajjar-2025-11-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: किसानों को अपनी समस्या को लेकर लामबंद होना चाहिए : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: किसानों को अपनी समस्या को लेकर लामबंद होना चाहिए : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा
लघु सचिवालय स्थित संवाद भवन में वीरवार को जिला प्रशासन द्वारा परिवेदना समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता हरियाणा सरकार में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने की। बैठक में 16 परिवाद रखे गए, जिसमें से 11 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया गया और 5 समस्याओं को अगली बैठक के लिए निलंबित रखा गया है।
कृषि मंत्री ने प्रशासन के अधिकारियों को आमजन की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से उनका समाधान करने के दिशा निर्देश दिए। किसान आंदोलन के 5 साल पूरे होने पर किसानों के लामबंद होने को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को अपनी समस्या को लेकर लामबंद होना भी चाहिए, इसमें क्या दिक्कत है। उन्होंने कहा कि किसान अपनी समस्याओं को लेकर लामबंद नहीं होंगे तो किसकी समस्याओं को लेकर होंगे। अजय चौटाला के प्रदेश में जंगल राज बताए जाने वाले बयान को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह टीम वर्क का काम है। दिल्ली से लेकर प्रदेश तक और राजनीति और खेल का काम भी टीमवर्क से होता है।
उन्होंने कहा कि सारी तरह की समस्याओं को सुनने का काम टीम का है, किसी एक व्यक्ति का नहीं। झज्जर और रोहतक में हुई दो खिलाड़ियों की मौत को लेकर कृषि मंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।