{"_id":"69f33c7c6db63cff4d0309fa","slug":"video-anganwadi-workers-submitted-a-memorandum-to-the-dc-2026-04-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: गांवों में ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने डीसी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: गांवों में ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी वर्कर्स ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
आंगनबाड़ी वर्करों ने जनगणना ड्यूटी शहर में लगाए को लेकर डीसी के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में मांग की गई है कि उनकी ड्यूटी संबंधित गांवों में लगाई जाए ताकि वे जनगणना का कार्य बेहतर ढंग से कर सकें।
बहादुरगढ़ ब्लॉक की आंगनबाड़ी वर्करों ने जनगणना ड्यूटी को लेकर प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। यूनियन प्रधान बालेश जाखड़ ने बताया कि कई आंगनबाड़ी वर्करों की ड्यूटी बादली से बहादुरगढ़ शहर में लगा दी गई है जबकि अधिकांश महिला कर्मचारी ग्रामीण क्षेत्र से आती हैं। उन्हें प्रतिदिन 18 से 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी पडे़गी। उन्होंने बताया कि शहर के अपरिचित क्षेत्रों में सर्वे कार्य करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण है। इसके विपरीत यदि उन्हें उनके अपने गांवों में ड्यूटी दी जाए तो वे अधिक सटीक, तेज और प्रभावी तरीके से जनगणना का कार्य कर सकती हैं। दूरदराज ड्यूटी लगने से समय, संसाधन और कार्यक्षमता तीनों प्रभावित हो रहे हैं। इससे जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी व्यावहारिक कठिनाइयों को देखते हुए ड्यूटी आवंटन में संशोधन किया जाए और उन्हें नजदीकी गांवों में ही तैनात किया जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।