{"_id":"698089093e6eb4e5980e4e73","slug":"video-bahadurgarh-gets-the-gift-of-development-works-2026-02-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: प्रेम नगर को मिली 65 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: प्रेम नगर को मिली 65 लाख की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात
वॉर्ड नंबर 27 स्थित प्रेम नगर में 65 लाख रुपये की लागत से गलियों व नालियों के निर्माण किया गया है। साथ ही सेक्टर-2-6 के डिवाइडिंग रोड के साथ नाला बनाया गया है। इन विकास कार्यों का सोमवार को नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने विधिवत रूप से उद्घाटन किया। इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, पार्षद कुलदीप राठी और पार्षद राजेश तंवर विशेष रूप से मौजूद रहे।
इस अवसर पर चेयरपर्सन सरोज राठी ने कहा कि प्रेम नगर में लंबे समय से गली और नाली की समस्या चली आ रही थी, जिसे अब प्राथमिकता के आधार पर हल किया गया है। दो गलियां और उसके साथ नालियां बन चुकी हैं। एक और गली जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगी। सेक्टर-2-6 का नाला भी बन गया है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी। 65 लाख रुपये की लागत से यहां पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की ओर से विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जा रहा है। कार्य को तय समय सीमा में पूरा कराया जा रहा है। इस मौके पर सुनील बल्हारा, वजीर, विजय, धर्मपाल, सुरेंद्र, सोनू, प्रमोद, सज्जन, मनोज, विजय तहलान, सविता, बाला, कमला, राजबाला, प्रेम, मंजू, मानसी, अनिता सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।