{"_id":"6a82a65b27c5b9f5110e1eca","slug":"video-bahadurgarh-municipal-employees-state-wide-strike-continues-for-the-12th-day-2026-08-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 12वें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल 12वें दिन भी जारी
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा, संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर पालिका कर्मचारियों की राज्यव्यापी हड़ताल जारी है। कर्मचारियों का कहना है कि 6 अगस्त से शुरू हुई हड़ताल को सरकार की ओर से मांगों पर कोई लिखित आदेश जारी नहीं किए जाने के कारण लगातार आगे बढ़ाया गया है। बहादुरगढ़ इकाई में भी कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारी व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को लागू करना तथा एचकेआरएन को भंग करना शामिल है। इसके अलावा सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति के संबंध में पत्र जारी करने की मांग की जा रही है।
बहादुरगढ़ इकाई की हड़ताल की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उपप्रधान लीला राम, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।