{"_id":"699d50234d1026d6f80ce7b7","slug":"video-bahadurgarh-sanitation-and-water-supply-workers-ready-to-go-on-strike-not-paid-for-four-months-2026-02-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के सफाई-जलापूर्ति कर्मचारी हड़ताल पर उतरने को तैयार, चार माह से वेतन नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के सफाई-जलापूर्ति कर्मचारी हड़ताल पर उतरने को तैयार, चार माह से वेतन नहीं
बहादुरगढ़ में हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत जन स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत 50 से अधिक आउटसोर्स कर्मचारियों को पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण गहरा आक्रोश है। इन कर्मचारियों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया तो वे हड़ताल पर उतरने को मजबूर होंगे।
कर्मचारी विभाग में नालियों की सफाई, जलापूर्ति और अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए हैं, जो शहर की स्वच्छता और पेयजल व्यवस्था के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कर्मचारियों का कहना है कि अक्टूबर माह से उनकी सैलरी रुकी हुई है, जिससे उनके परिवारों में आर्थिक तंगी चरम पर पहुंच गई है। बच्चे स्कूल फीस और रोजमर्रा के राशन के लिए परेशान हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।