{"_id":"69b933645543b29e1f058138","slug":"video-beri-administration-busy-in-finalizing-the-preparations-for-navratri-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा बेरी प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: नवरात्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा बेरी प्रशासन
माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में 19 मार्च से शुरू होने वाले चैत्र नवरात्र की तैयारियों को लेकर प्रशासन दिन-रात एक किए हुए है। प्रथम नवरात्र से लगाने वाले मेले के मद्देनजर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कतें ना हो इसे लेकर प्रशासन तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ है। मुख्य मेला 24 मार्च से 26 मार्च को लगेगा। प्रशासन के साथ-साथ नवरात्र पर्व को लेकर जहां श्रद्धालु अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहे हैं, वही दुकानों पर भी नारियल, चुन्नी व प्रसाद सजने लगे हैं। बाजारों में हर
तरफ दुकानों पर लाल रंग की चुन्नी व नारियल सजे दिखाई दे रहे हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व को लेकर जगह-जगह माता की चौकियां लगाने की भी तैयारी हो रही है। मेले की तैयारी को लेकर दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा मंदिर परिसर में देखने को मिल रहा है। स्मरण रहे कि बेरी में माता भीमेश्वरी देवी का मंदिर सबसे पुराना मंदिर है। नवरात्रों के अवसर पर माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में वर्ष में दो बार मेला लगाता है और दूर-दूर से श्रदालुओं का जमावाड़ा लगा रहता है। माता भीमेश्वरी देवी की मान्यता देश के कोने-कोने में है और लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने आते है व पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगते है। नवरात्रों के अवसर पर लगने वाले मेले में पूरे नौ दिनों तक बेरी में धूम मची रहती है और बेरी के बाजारों में रौनक छाई रहती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।