{"_id":"69b12859c960ac114e08162c","slug":"video-bhagwat-katha-concluded-with-a-havan-and-a-feast-at-raghunath-maninder-mandal-town-in-bahadurgarh-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ के रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन में भागवत कथा का हवन व भंडारे के साथ हुआ समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ के रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन में भागवत कथा का हवन व भंडारे के साथ हुआ समापन
बहादुरगढ़ के रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन मंगलवार को हवन और भंडारे के साथ श्रद्धा व भक्ति भाव से किया गया। यह धार्मिक आयोजन 4 मार्च से 10 मार्च तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
कथा के दौरान वृंदावन से पधारे पंडित अवध नारायण शास्त्री ने अपनी मधुर वाणी से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया। उन्होंने कथा के माध्यम से भगवान की भक्ति, धर्म और मानव जीवन के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
समापन अवसर पर परम पूज्यनीय गुरु श्री डॉ. गुण प्रकाश चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज का विशेष आगमन हुआ। उन्होंने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए कहा कि संसार में सबसे बड़ा पुण्य माता-पिता और गुरु की सेवा से प्राप्त होता है। इस अवसर पर रघुनाथ आश्रम संस्कृत विद्यालय में विधिवत हवन किया गया, जिसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे में बड़ी संख्या में ब्राह्मणों व श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में रघुनाथ मनिंदर मंडल टाउन के पदाधिकारी, पुजारी राजू शर्मा, वार्ड पार्षद सचिन दलाल, मीडिया प्रभारी अरुण कुमार राणा, जय किशोर, प्रदीप भारद्वाज, दिनेश शर्मा, सीता महेश्वरी, गीता, शरला, वंदना, सरोज, सावित्री और लक्ष्मी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके अलावा परम पूजनीय ऋषि कन्या श्री चित्रा देवकी की छोटी बहन का परिवार और मंडल टाउन के अनेक निवासी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने भक्ति व सेवा भाव के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।