{"_id":"6837167e2153d1b1b8039bcd","slug":"video-caesarean-facility-started-in-chc-dighal-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: सीएचसी डीघल में शुरू हुई सिजेरियन की सुविधा, लोगों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: सीएचसी डीघल में शुरू हुई सिजेरियन की सुविधा, लोगों को मिलेगी सुविधा
डीघल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहली बार सिजेरियन (ऑपरेशन से डिलीवरी) करवाई गई। यह डिलीवरी पूरी तरह सफल रही और महिला की नलबंदी की प्रक्रिया भी साथ में की गई।
सिविल सर्जन डॉ. जयमाला ने सीएचसी डीघल समस्त स्टाफ एवं सिजेरियन टीम को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण इलाके में सीएचसी डीघल में सिजेरियन और नलबंदी ऑपरेशन करना ऐसा पहली बार हुआ है, जो क्षेत्र की महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। अब महिलाओं को दूर नहीं जाना होगा बल्कि अपनी सीएचसी में ही सिजेरियन की सुविधा हो गई है।
सीएचसी डीघल सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. नरेश ने कहा कि जिले में पहली बार सीएचसी स्तर सिजेरियन करवाया गया है। सिजेरियन के साथ-साथ नलबंदी भी की गई है। महिला और बच्चे दोनों स्वस्थ हैं। अब भविष्य में सीएचसी डीघल में ही सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिससे गर्भवती महिलाओं को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।