{"_id":"6836c487c8d92778fa0a43b6","slug":"video-know-what-bjp-mla-sudhir-sharma-said-on-the-allegations-of-sp-shimla-sanjeev-gandhi-2025-05-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसपी शिमला संजीव गांधी के आरोपों पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने क्या कहा, जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी शिमला संजीव गांधी के आरोपों पर भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने क्या कहा, जानिए
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 01:38 PM IST
पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव गांधी के खिलाफ भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पेश करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है। विशेषाधिकार कमेटी को मामला भेजा जाएगा, वहां जो फैसला होगा, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। साथ ही आपराधिक मानहानी का नोटिस दिया है। बुधवार को शिमला में सुधीर शर्मा ने ये जानकारी देते हुए कहा कि एसपी की ओर से विधायकों की खरीद-फरोख्त मामले में किस आधार पर उन्हें किंगपिन कहा गया। अगर ऐसा था कि तो मेरे खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं की, न मुझे कोई समन नहीं मिला। इससे ये पता चलता है कि एसपी का इरादा दुर्भावनापूर्ण था। सुधीर ने कहा कि विमल नेगी मामले पर जिन अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए थी, वो तो ठीक है। लेकिन ओंकार शर्मा जैसे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पर कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।