{"_id":"69ef2e9c264f92f38608f84f","slug":"video-dalal-khap-84-protested-against-dushyant-chautala-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: दलाल खाप 84 ने दुष्यंत चौटाला का किया विरोध, हिसार महापंचायत से बनाई दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: दलाल खाप 84 ने दुष्यंत चौटाला का किया विरोध, हिसार महापंचायत से बनाई दूरी
हिसार में प्रस्तावित महापंचायत से पहले जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दलाल खाप 84 ने दुष्यंत चौटाला का खुलकर विरोध करते हुए महापंचायत में शामिल न होने का ऐलान किया है।
देर शाम गांव मांडौठी में दलाल खाप 84 की बैठक आयोजित हुई, जिसमें खाप प्रधान भूप सिंह और गौशाला प्रधान बल्लू दलाल ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। बैठक में खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि वे हिसार की महापंचायत से दूरी बनाए रखेंगे और दुष्यंत चौटाला के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।
खाप ने हिसार CIA में तैनात सब-इंस्पेक्टर राजकुमार दलाल के समर्थन में भी मजबूती से अपनी बात रखी। खाप का कहना है कि राजकुमार दलाल उनके समाज का हिस्सा हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार की बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मामला उस वक्त चर्चा में आया जब दिग्विजय चौटाला द्वारा सब-इंस्पेक्टर राजकुमार दलाल को धक्का देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी घटना को लेकर खाप में नाराजगी देखी जा रही है।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पहले वायरल हुए एक बयान को गलत संदर्भ में पेश किया गया, जिसमें उपप्रधान द्वारा दुष्यंत चौटाला का समर्थन दिखाया जा रहा था। खाप ने उस वीडियो का भी विरोध करते हुए स्थिति साफ की।
खाप प्रधान बल्लू दलाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनके समाज के किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार किया गया, तो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।