{"_id":"69d4fe19a31e2932eb05128b","slug":"video-dc-gave-instructions-to-the-employees-for-census-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: डीसी ने कर्मचारियों को दिए निर्देश, मकान सूचीकरण व जनगणना का जिम्मेदारी से करें काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: डीसी ने कर्मचारियों को दिए निर्देश, मकान सूचीकरण व जनगणना का जिम्मेदारी से करें काम
भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को लेकर एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जारी है।
ट्रेनिंग के दूसरे दिन मंगलवार को फील्ड ट्रेनरों ने गणना को लेकर विस्तार से जानकारी दी। जिला में 17 स्थानों पर तीन दिवसीय ट्रेनिंग कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसके आंकड़े देश की भविष्य की विकास योजनाओं और नीतियों के निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के कार्य को पूरी जिम्मेदारी, पारदर्शिता और सावधानी के साथ संपादित किया जाए ताकि सटीक और विश्वसनीय आंकड़े प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों और जनप्रतिनिधियों को जनगणना प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाए, जिससे किसी प्रकार का भ्रम उत्पन्न न हो और सभी के सहयोग से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
उन्होंने जनगणना 2027 से संबंधित दिशा-निर्देशों का गहन अध्ययन कर उसी के अनुरूप कार्य करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण सत्र के दौरान फील्ड ट्रेनर्स ने एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर को उनके दायित्वों से अवगत कराते हुए बताया कि किस प्रकार सही और प्रमाणित डेटा एकत्रित कर निर्धारित प्रणाली में समय पर अपलोड किया जाएगा, जिससे गणना कार्य का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके। फील्ड ट्रेनर ने यूजर मैनेजमेंट सिस्टम पर भी विस्तार से प्रशिक्षण दिया, जिसमें यूजर अकाउंट निर्माण, एडमिन व जनरल यूजर की भूमिकाएं, ट्रेनर्स, एन्यूमरेटर और सुपरवाइजर (ईएंडएस) की जिम्मेदारियां, सिंगल व बल्क अकाउंट क्रिएशन सहित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।