{"_id":"69d4ffdba83e8e33ce0cd5dd","slug":"video-maharaja-agrasen-college-distributes-degrees-in-the-rain-2026-04-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: दीक्षांत समारोह में खलल, बारिश में बंटी महाराजा अग्रसेन कॉलेज में डिग्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: दीक्षांत समारोह में खलल, बारिश में बंटी महाराजा अग्रसेन कॉलेज में डिग्रियां
हरियाणा के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि बेटियां हमारे देश और समाज का गौरव हैं। एक बेटी के शिक्षित होने से दो परिवारों का भला होता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत विजन में हमारी बेटियां ध्वजवाहक बनेंगी।
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल मंगलवार को महाराजा अग्रसेन महिला महाविद्यालय के दीक्षांत एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधन दे रहे थे। उन्होंने महाविद्यालय के विकास के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान बारिश आ गई, जिससे कार्यक्रम में खलल पड़ गया। बारिश के बीच में ही मुख्यातिथि ने स्टेज पर छात्राओं में डिग्री वितरित की। इससे पहले बारिश में ही छाता के नीचे मुख्यातिथि ने एकेडमिक प्रोसेस की रस्म को पूरा किया। कालेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजकुमार गोयल ने कालेज की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं प्राचार्या नीलम गर्ग ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि विपुल गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के पानीपत शहर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत की थी। निरंतर प्रयासों और सकारात्मक बदलावों के परिणामस्वरूप आज हमारा लिंगानुपात बढ़कर लगभग 950 तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में शिक्षा सहित हर क्षेत्र में विकास परियोजनाओं और योजनाओं को बढ़ावा मिल रहा है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा लगातार नए स्कूल और कॉलेज खोले जा रहे हैं ताकि हर बेटी को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। बेटियों को चाहिए कि वे डिग्री प्राप्त कर अपने जीवन के सपनों को साकार करें और समाज में अपनी पहचान स्थापित करें। उन्होंने बेटियों से आह्वान किया कि वो इस वातावरण में देश व समाज के उत्थान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे। इस अवसर डीएमसी अभिनव सिवाच आईएएस, तहसीलदार शेखर नरवाल, प्रवीण गोयल, मनीष बंसल, प्रवीण गर्ग, गौरव गोयल, तरुण सिंघल, केशव सिंघल, गोपाल गोयल, दिनेश गोयल उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।