{"_id":"68b67a92c372b1c453025ac1","slug":"video-due-to-rain-in-jhajjar-flood-like-situation-in-many-villages-drain-number-8-is-full-2025-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में बारिश के कारण कई गांव में बाढ़ जैसे हालात, ड्रेन नंबर-8 हुई फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में बारिश के कारण कई गांव में बाढ़ जैसे हालात, ड्रेन नंबर-8 हुई फुल
जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश का दौर जारी है। इस कारण शहर ही नहीं कई गांवों में भी पानी भर गया है। कुछ गांव में बाढ़ जैसे हालात बनते जा रहे हैं। यदि ऐसे ही बारिश जारी रही तो समस्या ज्यादा बढ़ सकती है।
पिछले 24 घंटे में 100 एमएम से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसके चलते शहर के मुख्य मार्ग जलमग्न हो गए है। इसके अलावा गांव में भी हालात अच्छे नहीं है। जिले के दुबलधन माजरा, जहाजगढ़ सुरखपुर, भम्भेवा सहित कई गांव में बारिश का पानी जमा हो गया है। मुख्य मार्गों पर ही नहीं गलियों और घरों के अंदर पानी घुस गया है। इसके अलावा स्कूलों में भी दो-दो फीट तक पानी जमा हो गया है।
बारिश का पानी जमा होने के कारण कई जगह पर स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। कई सरकारी स्कूलों में तो कमरों तक दो-दो फीट तक पानी घुस गया है, जिस कारण बच्चों की छुट्टी करनी पड़ी है। वही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कंट्रोल रूम गठित किया हुआ हैं। इसके अलावा रोहतक से आने वालीड्रेन नंबर 8 भी फुल चल रही है। इसके चलते खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।
मारोत गांव में मंगलवार रात से ड्रेन नंबर 8 पर ठीकरी पहरा शुरू किया जाएगा, क्योंकि वहां पर पानी घुसने का ज्यादा संभावना बनी हुई है। इसके अलावा भिंडावास गांव के पास भी ड्रेन नंबर 8 गुजरती है। वहां भी इसके पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं ताकि पानी गांव में नहीं घुस सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।