{"_id":"699ee87142634fbc7100b53e","slug":"video-electricity-employees-protested-at-the-district-level-2026-02-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: बिजली कर्मचारियों ने जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: बिजली कर्मचारियों ने जिला स्तर पर किया विरोध प्रदर्शन
ऑल हरियाणा पाॅवर कारपोरेशन वर्कर्स यूनियन की सर्कल कार्यकारिणी के आदेशानुसार तीनों यूनिटों झज्जर, बेरी, बहादुरगढ़ ने बुधवार को झज्जर अधीक्षक अभियंता के झज्जर और बेरी डिवीजन से बहादुरगढ़ डिवीजन किए गए नाजायज 32 टेक्निकल कर्मचारियों की बदली के विरोध में प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सेक्रेटरी भूपेंद्र यादव, मंच संचालन विकास ने किया। सर्कल सचिव भूपेंद्र यादव ने बताया कि दो दिन यूनिट स्तर पर के प्रदर्शन के बाद बुधवार को सर्कल स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया गया। ये विरोध प्रदर्शन लगातार तब तक किया जाएगा, जब तक एसई झज्जर द्वारा किए गए 32 साथियों के ट्रांसफर को रद्द करके और 106 कच्चे कर्मचारियों साथियों का रोजगार वापस होने पर ही पर ही खत्म होगा। उन्होंने कहा कि एसई को अपनी हठधर्मिता छोड़कर बीच का रास्ता निकालना चाहिए नहीं तो संगठन इससे भी बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। इस अवसर पर राज्य उपप्रधान बंसीलाल, राज्य ऑडिटर व झज्जर यूनिट प्रधान राम दर्शन, एसकेएस जिला प्रधान व झज्जर यूनिट वरिष्ठ उपप्रधान रामबीर, ब्लाक प्रधान बिजेंद्र सैनी, रविंद्र दलाल, सरोज मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।