{"_id":"698adf95b274384a6c036602","slug":"video-in-jhajjar-farmers-land-is-linked-to-their-family-identity-cards-and-bpl-cards-are-being-cut-2026-02-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में किसानों के परिवार पहचान पत्र में जुड़ी जमीनें, कट रहे बीपीएल कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में किसानों के परिवार पहचान पत्र में जुड़ी जमीनें, कट रहे बीपीएल कार्ड
एक बार फिर से बीपीएल राशन कार्ड कटने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। खास तौर पर किसानों के बीपीएल कार्ड काटे गए हैं।
पिछले 15 दिन से किसान अपने परिवार पहचान पत्र लेकर सरल केंद्र और क्रीड कार्यालय में आ रहे हैं। उनके राशन कार्ड काट दिए गए हैं। जब वह सरल केंद्र और क्रीड कार्यालय में परिवार पहचान पत्र नंबर देकर जांच करवाते हैं तो उनमें जमीन उनके नाम दिखाई गई है। कई किसान तो ऐसे आ रहे हैं, जिनके नाम जमीन तक नहीं है, लेकिन परिवार पहचान पत्र में अब जमीनें दिखाकर बीपीएल राशन कार्ड काट दिए गए हैं। बुजुर्ग किसान सरल केंद्र से लेकर क्रीड कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान फिलहाल नहीं हो रहा है। वह ग्राम सचिव से लेकर बीडीपीओ कार्यालय, तहसीलदार के अलावा क्रीड कार्यालय में आकर अपनी फरियाद लगा चुके हैं, लेकिन समाधान कुछ नहीं हो रहा है। कुछ किसानों का कहना है कि फार्मर आईडी बनवाने के बाद उनका बीपीएल राशन कार्ड कट गया है जबकि पहले बना हुआ था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।