{"_id":"676529c81804fa64a0078489","slug":"video-in-support-of-dallewal-the-farmer-leaders-of-bhakiyu-held-hunger-strike-in-mini-secretariat-in-jhajjar","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में डल्लेवाल के समर्थन में भाकियू के किसान नेताओं ने लघु सचिवालय में रखी भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में डल्लेवाल के समर्थन में भाकियू के किसान नेताओं ने लघु सचिवालय में रखी भूख हड़ताल
एमएसपी कानून बनाए जाने के समर्थन में पिछले काफी दिनों से खनौरी बाॅर्डर पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल के समर्थन में शुक्रवार को भाकियू चढूनी ग्रुप संगठन के लोग भी उतर आए। यहां झज्जर के लघु सचिवालय में चढूनी संगठन की जिला इकाई के लोगोें ने यहां जिलाध्यक्ष ममता कादयान के नेतृ़त्व में धरना दिया और भूख हड़ताल की।
किसान नेताओं ने अपनी भूख हड़ताल सुबह दस बजे से चार बजे तक रखे जाने की बात कही और कहा कि वह अपनी मांग को लेकर प्रधानमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपने वाले है। संगठन की जिलाध्यक्ष ममता कादयान और पदाधिकारी सुमित छिक्कारा ने अपने अलग-अलग बयान में केन्द्र सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि किसान नेता डल्लेवाल साहब पिछले करीब 25 दिनों से एमएसपी कानून बनाए जाने को लेकर आमरण अनशन पर बैठे हुए है। लेकिन सरकार अपनी हठधर्मी नहीं छोड़ रही। उन्होंने हरियाणा में सभी फसलों पर एमएसपी दिए जाने के सरकार के वायदे को भी झुठलाया। उनका कहना था कि सरकार की झूठ बाेलने की फितरत बन चुकी है। सरकार को चाहिए कि अपनी हठधर्मी छोड़कर किसानों को एमएसपी देने का कानून बनाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।