{"_id":"6995abd5b37512f309070690","slug":"video-inspection-of-drain-construction-work-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़: चेयरपर्सन सरोज राठी ने वॉर्ड 27 में नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़: चेयरपर्सन सरोज राठी ने वॉर्ड 27 में नाला निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
नगर परिषद बहादुरगढ़ की चेयरपर्सन सरोज राठी ने बुधवार को वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा और स्थानीय पार्षद कुलदीप राठी के साथ शहर के वार्ड नंबर 27 में पटेल नगर रोड पर चल रहे नाला निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता जांचने के साथ अधिकारियों को तेजी से काम पूरा करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि वार्ड 27 में पटेल नगर की जलनिकासी के लिए ओपन नाला निर्माण कार्य प्रगति पर है, जो वार्डवासियों की जल निकासी की लंबे समय की समस्या का स्थायी समाधान करेगा। चेयरपर्सन ने ठेकेदार को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री उपयोग करने और समयसीमा में कार्य समाप्त करने की हिदायत दी। यह नाला निर्माण स्थानीय निवासियों को जलभराव जैसी समस्या से राहत प्रदान करेगा। सरोज राठी ने कहा कि नगर परिषद के विकास कार्यों में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों और अधिकारियों के साथ मिलकर कार्यस्थल का जायजा लिया। बता दें कि चेयरपर्सन पहले भी वार्ड 27 में गलियों व नालों का उद्घाटन कर चुकी हैं, जो क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी निरंतर सजगता को दर्शाता है।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन पालेराम शर्मा, स्थानीय पार्षद कुलदीप राठी, पार्षद राजेश तंवर, जेई नीरज, संबंधित ठेकेदार और वार्डवासी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।