{"_id":"699590174350cfa82e06aa5e","slug":"video-dirt-in-public-toilet-2026-02-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: शहर में आमजन के लिए बनाए गए शौचालय में गंदगी का आलम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: शहर में आमजन के लिए बनाए गए शौचालय में गंदगी का आलम
बेरी शहर में स्वच्छता को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर सफाई अभियान चलाए जाते हैं और पोस्टरों के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया जाता है। लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग नजर आती है। एक ओर जहां नगर पालिका कार्यालय परिसर के शौचालय चमकते हुए दिखाई देते हैं, वहीं दूसरी ओर आम जनता के लिए बनाए गए सार्वजनिक शौचालयों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। बेरी के शिव चौक व पुरानी तहसील वाली गली में बनाए शौचालयों की स्थिति अत्यंत दयनीय है। सफाई न होने के कारण बदबू से वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। दीवारों पर गंदगी के निशान, और जाम नालियां व्यवस्था की पोल खोलती हैं। बेरी निवासी टिंकू सचदेवा का कहना है कि बेरी के शिव चौक में बने शौचालय में कई माह से गंदगी जमी हुई है। शौचालय में जाने की बात दूर यहां से निकलने वाले लोगों को मुंह पर कपड़ा लगाकर निकलना पड़ता हैं। शौचलयों में सफाई व्यवस्था को लेकर पालिका अधिकारियों का कोई ध्यान नही हैं। जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।