{"_id":"67cc29e6d0b3d3b93b02b1fe","slug":"video-interrogation-of-the-accused-on-remand-in-jhajjar-continues-adc-said-police-is-investigating-thoroughly","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : झज्जर में रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी, एडीसी बोलीं- पुलिस कर रही गहनता से जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : झज्जर में रिमांड पर लेकर आरोपियों से पूछताछ जारी, एडीसी बोलीं- पुलिस कर रही गहनता से जांच
परिवार पहचान पत्र पोर्टल से छेड़छाड़ करने के मामले में गिरफ्तार किए गए दो अन्य आरोपियों को साइबर पुलिस ने अदालत से एक दिन के रिमांड पर लिया हुआ है। वहीं इस मामले में पहली बार एडीसी सलोनी शर्मा ने भी पूरे मामले को मीडिया के सामने रखा और कहा कि पहले दिन से ही प्रशासन व क्रीड विभाग गंभीरता से काम कर रहा है। इस मामले में अब तक कुल सात आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। जैसे-जैसे लिंक सामने आ रहे हैं, वैसे ही कार्रवाई की जा रही है। परिवार पहचान पत्र अथोरिटी की तरफ से भी सुरक्षा विश्लेषक की तैनाती की है, जो साइबर पुलिस के साथ मिलकर काम कर रहा है। इस मामले में अंतर जिला कनेक्शन सामने आए हैं, जहां दूसरे जिलों के परिवार पहचान पत्रों में बदलाव किए गए। इसके अलावा फर्जी कागजात या ब्लैंक कागज लगाकर परिवार पहचान पत्र विभाजित करने के मामले सामने आए हैं। अभी जांच की जा रही है। वहीं दो आरोपियों के रिमांड मिलने के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर मेवात पहुंच चुकी है, जहां से उनसे रिकवरी की जाएगी। इसके अलावा साइबर पुलिस इन आरोपियों की चैन को ढूंढने में लगी है, क्योंकि दोनों आरोपी अलग-अलग तरीके से मुख्य आरोपियों से जुडे़ हुए थे। इस चैन में कौन-कौन अन्य लोग शामिल हैं, उनके बारे में भी पुलिस आरोपियों से पूछताछ करेगी। अभी तक की जांच में सामने आया है कि पकड़े गए दोनों आरोपी फोन में ओटीपी के माध्यम से इस कार्रवाई को अंजाम देते थे।
पूछताछ में सामने आया है कि किसी भी परिवार पहचान पत्र में बदलाव के लिए ओटीपी संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर आता है, लेकिन यहां संबंधित व्यक्ति के मोबाइल पर ओटीपी जाने की बजाय आरोपी अपने नंबर पर ले लेते थे। उसके बाद यह बदलाव किए जाते थे। इसके लिए लोगों से अच्छी-खासी राशि भी ली जाती थी।
यह था मामला
12 नवंबर 2024 को सूचना मैनेजर जिला नागरिक संसाधन विभाग झज्जर योगेश कुमार द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि जिला प्रबंधक का पोर्टल हैक करके बिना मेरी अनुमति से गलत तरीके से फैमिली आईडी को बिना दस्तावेज/अनुमति के अलग किए जा रहे हैं। जिस सूचना पर 12 नवंबर 2024 को थाना साइबर सेल झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया गया जिस पर आगामी कार्रवाई थाना साइबर क्राइम झज्जर व टेक्निकल अधिकारी अरुण कुमार हरियाणा परिवार पहचान अथॉरिटी पंचकूला के सहयोग से मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें आगामी कार्रवाई करते हुए थाना साइबर क्राइम झज्जर की पुलिस टीम ने अन्य दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी मोहम्मद सैफ, निवासी विसरू जिला नुहं और नीरज निवासी सिधरावट जिला नूहं के तौर पर हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।