{"_id":"6a48ec7d803b6339ec0e0330","slug":"video-jhajjar-dc-varsha-khangwal-inspected-the-examination-centers-2026-07-04-1783164029","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर: डीसी वर्षा खांगवाल ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर: डीसी वर्षा खांगवाल ने लिया परीक्षा केंद्रों का जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर।
जिला में शनिवार को लेवल-3 एचटेट की 11 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा हो रही है। शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से हो रही परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों के लिए हर पहलू पर प्रशासन सहयोगी बना रहा। डीसी वर्षा खांगवाल ने परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। झज्जर में इवनिंग शिफ्ट के दौरान आयोजित हुई लेवल 3 की परीक्षा में 2469 अभ्यार्थी शामिल हो रहे हैं। डीसी ने परीक्षा केंद्र इंडो अमेरिकन स्कूल, एलए स्कूल, आईईडी स्कूल, एब्लेज स्कूल में बने एक-एक परीक्षा केंद्र, खातिवास स्थित संस्कारम स्कूल में बने 4 परीक्षा केंद्रों की गहनता से जांच करते हुए एचटेट की नकल रहित परीक्षा संचालन व्यवस्था को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर जिला प्रशासन सहित सामाजिक संगठनों द्वारा अभ्यार्थी के साथ आए अभिभावकों के लिए पेयजल व छबील के साथ ही उनके बैठने व पार्किंग की समुचित व्यवस्था की हुई है। झज्जर जिला में 4 व 5 जुलाई के लिए कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 11 झज्जर क्षेत्र व 3 बहादुरगढ़ में बने हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।